संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अमरीका से ऐसी स्थिति में अपनी पुलिस को और उत्तरदायी बनाने की मांग की है जब इस देश में अफ़्रीक़ी अमरीकियों की पुलिस द्वारा हत्या का क्रम जारी है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न डुजैरी ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव की सहानुभूति एरिक गार्नर के परिवार और बुधवार की रात न्यूयॉर्क में प्रदर्शन करने वालों के साथ है। ये लोग स्टैटेन द्वीप की ग्रैन्ड ज्यूरी द्वारा श्वेत पुलिस अधिकारी डेनियल पैन्टेलियो को जुलाई में एरिक गार्नर की गला घुटने से हुयी मौत के मामले में दोष्मुक्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न डुजैरी ने कहा, “ महासचिव अमरीका में सभी योग्य अधिकारियों से यह अपील करते हैं कि अधिक उत्तरदायित्व की मांग को पूरा करने की हर संभव कोशिश करें।”
उधर मंगलवार की शाम अमरीका के एरिज़ोना राज्य के फ़िनिक्स शहर में एक और निहत्था अश्वेत व्यक्ति श्वेत पुलिस अधिकारी की गोली से मारा गया।फ़िनिक्स पुलिस के एक अधिकारी ने 34 वर्षीय रूमैन ब्रिस्बन को मंगलवार की शाम गोली मार कर हताहत कर दिया। पुलिस अधिकारी ने उसके धड़ पर दो गोलियां मारी थीं।यह घटना ऐसी स्थिति में घटी है जब इससे पहले मिसूरी में माइकल ब्राउन, न्यूयॉर्क में एरिक गार्नर और ओहायो में तामिर राइस की पुलिस की फ़ायरिंग में हत्या सुर्ख़ियों में रही है।अमरीका के न्याय विभाग की जारी जांच में आया है कि क्लीवलैंड की पुलिस बहुत ज़्यादा बल प्रयोग में लिप्त रही है और इसका कारण अप्रर्याप्त ट्रेनिंग और उत्तरदायित्व का अभाव बताया गया है।महान्यावादी एरिक होल्डर ने कहा, “ हमारे पास इस बात पर विश्वास करने का तर्क है कि क्लीवलैंड पुलिस विभाग अधिक बल प्रयोग की शैली में लिप्त है।”
5 दिसंबर 2014 - 20:06
समाचार कोड: 656169
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अमरीका से ऐसी स्थिति में अपनी पुलिस को और उत्तरदायी बनाने की मांग की है जब इस देश में अफ़्रीक़ी अमरीकियों की पुलिस द्वारा हत्या का क्रम जारी है।